दिल्ली में MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक पर पैसे लेकर टिकट दिलाने का आरोप लगा है। आप कार्यकर्ता शोभा खारी और उनके पति गोपाल खारी ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
इस केस में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मॉडल टाउन से आप विधायक त्रिपाठी को पूछताछ के लिए गुरुवार को तलब किया है। उनके साले ओम सिंह, PA और साथी प्रिंस रघुवंशी को हिरासत में लेने की खबर है। इधर, भाजपा ने विधायकों के रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद इसे केजरीवाल का लूट मॉडल कहा है।