‘मैं छत्तीसगढ़िया किसान,ये डॉ रमन को बर्दाश्त नहीं’:चूहा, बिल्ली वाले बयान पर किया पलटवार

‘मैं छत्तीसगढ़िया किसान,ये डॉ रमन को बर्दाश्त नहीं’:चूहा, बिल्ली वाले बयान पर किया पलटवार

प्रदेश में चूहे-बिल्ली के नामें पर सियासी बवाल मचा हुआ है। अब डॉ रमन सिंह के दिए बयान पर खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। दरअसल शुक्रवार को CM बघेल महाराष्ट्र में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने डॉ रमन सिंह के चूहे वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी।

भूपेश बघेल ने कहा- मैं छत्तीसगढ़िया किसान हूं। डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़िया किसान बर्दाश्त नहीं हो रहा। मुझे कभी चूहा, कभी बिल्ली तो कभी कुत्ता बोल रहे हैं। इस तरह के विशेषणों से विभूषित करना उनकी सामंती सोच को दिखाता है। डॉ रमन सामंती प्रवृत्ति के हैं। ये सारा विवाद भानूप्रतापपुर में हुई भाजपा की एक आम सभा से जुड़ा है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने सावरकर पर बयान दिया। इसके पक्ष में बोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी या भगत सिंह ने कभी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी। सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी। ”आजादी की लड़ाई के दौरान कई लोग जेल गए। किसी ने माफी नहीं मांगी। सावरकर का जीवन दो भागों में देखा जाना चाहिए। जेल जाने से पहले वो क्रांतिकारी गतिविधियों में रहे मगर जेल जाने के बाद वो बदल गए। अंग्रेजों के साथ खड़े नजर आए। इसलिए उनके इतिहास को दो तरह से देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *