CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को फुल कोर्ट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले को सबसे साझा किया। उन्होंने घोषणा की कि सुप्रीम कोर्ट की हर बेंच रोज 10 जमानत याचिकाओं और 10 ट्रांसफर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। CJI चंद्रचूड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर पिटीशन के 13 हजार मामले पेंडिंग हैं।सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश ही कोर्ट में सुनवाई के लिए आने वाले मामलों की लिस्टिंग करते हैं। इसलिए उन्हें मास्टर ऑफ रोस्टर कहा जाता है। जस्टिस चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के 50वें CJI हैं। उन्होंने पूर्व CJI यूयू ललित के रिटायरमेंट के बाद 9 नवंबर से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का पद संभाला है। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा।जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि सीजेआई ने कहा कि “फुल कोर्ट मीटिंग के बाद हमने फैसला किया है कि हम हर दिन 10 ट्रांसफर पिटीशन की सुनवाई करेंगे। मौजूदा वक्त में हमारे पास 13 बेंच चल रही हैं। यानी हम रोजाना 130 मामलों और हर हफ्ते करीब 650 मामलों का निपटारा करेंगे। इस तरह विंटर वेकेशन से पहले यानी 5 हफ्तों के बाद सभी ट्रांसफर पिटीशन खत्म हो जाएंगी।”