अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो सकती है। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने पर एक ट्विटर पोल पोस्ट किया। उन्होंने पूछा, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना।
ट्विटर बॉस ने इसके साथ लिखा: ‘वोक्स पोपुली, वोक्स देई’ – एक लैटिन फ्रेज जिसका अर्थ है ‘लोगों की आवाज भगवान की आवाज है’। मस्क ने कंटेंट मॉडरेशन के अपने प्लान की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा, नई ट्विटर पॉलिसी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (freedom of speech) है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता (freedom of reach) नहीं है।