प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य गुजरात में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज अपने दौरे के दूसरे दिन वे सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंचे। इसके बाद वेरावल, धोराजी, बोटाद में जनसभा को संबोधित किया। धोराजी की जनसभा में उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘नर्मदा डैम परियोजना को तीन दशक तक ठप रखने वाली महिला के साथ एक कांग्रेस नेता पदयात्रा निकालते नजर आए हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस से पूछिए कि जो लोग नर्मदा बांध के खिलाफ थे, उनके कंधों पर हाथ रखकर आप पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसके चलते विश्व बैंक के एक पैसा भी गुजरात नहीं पहुंच सका था। अगर हमने नर्मदा प्रोजेक्ट को आगे न बढ़ाया होता तो आज क्या होता?’
सोमनाथ मंदिर में PM ने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। चांदी के कलश से शिव जी को जल चढ़ाया। सोमनाथ द्वादश ज्योर्तिलिंग में शामिल है। PM पांच साल बाद सोमनाथ पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2017 में यहां आए थे।