यात्रियों की भारी भीड़, लंबी दूरी की गाड़ियों में कन्फर्म बर्थ नहीं

यात्रियों की भारी भीड़, लंबी दूरी की गाड़ियों में कन्फर्म बर्थ नहीं

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 42 ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाया है। लेकिन, इसके बाद भी यात्रियों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। फेस्टिव सीजन के बाद अब विंटर सीजन में ट्रेनों में कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी हो रही है। ऐसे में जरूरी काम से जाने वाले यात्रियों को टॉयलेट के पास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। लंबी दूरी के यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

नवरात्रि के साथ ही दीपावली और छठ पर्व से ही ट्रेनों में यात्रियों की डिमांड बढ़ गई थी। इसके चलते लंबी दूरी के ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहे थे। स्थिति यह थी कि वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गई थी। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने नवंबर महीने में अलग-अलग 42 एक्सप्रेस ट्रेनों में एक्सट्रा कोच लगाया है। लेकिन, इसके बाद भी कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *