राज्य सेवा के अफसरों को पदोन्नति:

राज्य सेवा के अफसरों को पदोन्नति:

राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को पदोन्नति दी है। इसमें कांकेर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल सहित 12 अफसर शामिल हैं। ये सभी अफसर 2013 बैच के हैं। पदोन्नति के बाद अधिकतर अफसरों को उन्हीं पदों पर तैनात रखा गया है। केवल तीन अफसरों की जिम्मेदारी बदली है। केवल एक अफसर इंदिरा देवहारी को राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर पद से पदोन्नति के बाद बालोद जिले में भेजा गया है। देवहारी वहां अपर कलेक्टर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *