भारत जोड़ो संकल्प समारोह में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सब मिलकर चलें तो भाजपा-आरएसएस-विहिप कहीं नहीं टिकेंगे

भारत जोड़ो संकल्प समारोह में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सब मिलकर चलें तो भाजपा-आरएसएस-विहिप कहीं नहीं टिकेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि आपातकाल के बाद यूथ कांग्रेस की ताकत ही इंदिरा गांधी को फिर से सत्ता में लाई थी। यह ताकत फिर से यह काम कर सकती है। उन्होंने कहा, अगर सब मिलकर चलें तो भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद आदि टिकने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भारत जोड़ो संकल्प समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उनके समय में युवाओं को सबसे अधिक मौका मिला है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी आज जनप्रतिनिधि और मंत्री तक हैं। आपको आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी है। संगठन पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा में युवाओं को लाने को तैयार है। उन्होंने कहा, उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में यूथ कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी को टिकट देने की पेशकश की थी। उसने मना कर दिया। अगर वह लड़ता तो आज भानुप्रतापपुर नगर पालिका का अध्यक्ष होता। उसके भाई को टिकट मिला और वह हार गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, सत्ता में आने से पहले उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से कहा था, यूथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों को ही जिलाध्यक्ष का जिम्मा दिया जाए। ऐसा किया भी गया। चुनाव में भी उन्होंने सभी 90 सीटों पर युवाओं को मौका देने की बात कही थी भले ही उन्हें अपने कदम पीछे खींच लेने पड़े। बहुत सी सीटों पर युवाओं को मौका मिला भी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा, उनकी कार्यकारिणी (जब वे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे) के 85% पदाधिकारी आज जनप्रतिनिधि बन चुके हैं। समारोह को विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *