दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस में श्रद्धा की लाश के टुकड़े ढूंढने के दौरान दिल्ली पुलिस को एक इंसानी जबड़ा मिला है। यह जबड़ा श्रद्धा का है या नहीं, ये पता लगाने के लिए एक डेन्टिस्ट की मदद ली जा रही है। वहीं, अब तक पुलिस ने जितने मानव अंग बरामद किए हैं, उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया है।
एजेंसी के मुताबिक, जबड़े की जांच कर रहे डेन्टिस्ट ने बताया, ‘पुलिस मेरे पास एक जबड़े का फोटो लेकर आई थी, जो उन्हें जांच के दौरान मिला। मैंने पुलिस से कहा कि मुंबई में जिस डॉक्टर ने श्रद्धा का रूट-कैनाल ट्रीटमेंट किया था, उससे श्रद्धा के जबड़े का एक्स-रे मांगिए। बिना एक्स-रे के कुछ भी कह पाना मुश्किल है।’पुलिस को आरोपी आफताब के पॉलीग्राफ या लाई डिटेक्टर टेस्ट की अनुमति मिल गई है। इसमें व्यक्ति की धड़कन, नब्ज, सांस लेने की प्रक्रिया को नोट किया जाता है और उससे सवाल पूछे जाते हैं। झूठा जवाब देने पर व्यक्ति की धड़कन, नब्ज और सांस अनियमित हो जाती हैं, इससे उसके जवाबों को सही और गलत माना जाता है।