CM भूपेश बोले-रमन सिंह मुझे मुसवा और कुकुर कहते हैं:दूसरी तरफ वे बलात्कारियों के साथ खड़े हैं;

CM भूपेश बोले-रमन सिंह मुझे मुसवा और कुकुर कहते हैं:दूसरी तरफ वे बलात्कारियों के साथ खड़े हैं;

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार पर लगे आरोपों के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर बड़ा हमला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, रमन सिंह उन्हें मुसवा (चूहा) कहते हैं। दूसरी तरफ वे बलात्कारियों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात के लिए राजनांदगांव रवाना होने से पहले रायपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का विधानसभा क्षेत्र है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप है। भाजपा इसे कांग्रेस का षड़यंत्र बता रही है। दूसरी तरफ यह भी कह रही है कि पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यह दोनों बात विरोधाभासी है। इसका मतलब यह है कि आपने स्वीकार कर लिया कि ब्रह्मानंद नेताम नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, एक तरफ तो रमन सिंह मुझे मुसवा (चूहा) कहते हैं। कभी बिलई (बिल्ली) कहते हैं, कभी कुकुर (कुत्ता) कहते हैं। दूसरी तरफ वे बलात्कारियों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *