भूपेश बघेल होंगे कांग्रेस के सबसे बड़े प्रचारक:भानुप्रतापपुर चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भूपेश बघेल होंगे कांग्रेस के सबसे बड़े प्रचारक:भानुप्रतापपुर चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे बड़े प्रचारक होंगे। उनके अलावा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, सरकार के सभी मंत्री और बस्तर क्षेत्र के सभी विधायकों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रचारकों की यह सूची जारी की है।

इस सूची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश महामंत्री रवि घोष के अलावा कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय को भी शामिल किया गया है। तीन सांसदों ज्योत्सना महंत, दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम 17 नवम्बर से ही भानुप्रतापपुर में डेरा डाल चुके हैं। बताया जा रहा है, जल्दी ही चुनाव संचालन समिति स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय कर उन्हें मैदान में उतारेगी। चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताबड़ताेड़ सभाएं की जानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *