अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे 60 हजार कैंडिडेट:

अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे 60 हजार कैंडिडेट:

दुर्ग जिला मुख्यालय में 1 से 13 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से 60 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। भर्ती रैली की तैयारी की दुर्ग जिला प्रशासन और भारतीय थल सेना मिलकर कर रही है। तैयारियों का जायजा लेने भर्ती रैली के इंचार्ज कर्नल एस रमेश, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव पहुंचे।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि भर्ती रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से कुल 60 हजार अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। सभी का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। उनके ठहरने और भोजन की दुर्ग के सुराना कॉलेज में की गई है। वहीं भर्ती की पूरी प्रक्रिया दुर्ग पं. रविशंकर स्टेडियम सहित मानस भवन में की जाएगी। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। 60 से अधिक अस्थाई ट्वायलेट्स बनाए गए हैं।

मेडिकल फैसिलिटी के लिए तीन एंबुलेंस और एमबीबीएस डॉक्टर के निर्देशन में पूरी मेडिकल टीम लगाई गई है। इसके साथ शहर में जगह-जगह मार्ग प्रदर्शन बोर्ड लगाए गए हैं। कलेक्टर मीणा ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को उनके विभाग के मुताबिक कार्य की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने निर्देश दिया है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *