एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर नॉकआउट में पहुंचा साउथ कोरिया:

एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर नॉकआउट में पहुंचा साउथ कोरिया:

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में साउथ कोरिया ने रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। कोरिया के ह्वांग ही-चान ने 90+1वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस गोल के साथ ही कोरिया मैच जीत गया और वह ग्रुप H से प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। पुर्तगाल ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

ग्रुप H के एक अन्य मैच में उरुग्वे ने घाना को 2-0 से हरा दिया। लेकिन, इस जीत के बाद भी उरुग्वे ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहकर क्वालीफाई नहीं कर सका। घाना की टीम ग्रुप में चौथे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *