अब बिलासपुर में CM भूपेश बघेल करेंगे ‘सी-मार्ट’ का वर्चुअल उद्घाटनअब बिलासपुर में :

अब बिलासपुर में CM भूपेश बघेल करेंगे ‘सी-मार्ट’ का वर्चुअल उद्घाटनअब बिलासपुर में :

छत्तीसगढ़ के वनांचल में बनाए जा रहे उत्पादों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लघु उद्यमियों को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने शहर में ‘सी-मार्ट’ शुरू करने का फैसला लिया है। बिलासपुर में फिलहाल दो जगहों पर ‘सी-मार्ट’ शुरू किया गया है, जिसका वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को करेंगे। यहां 536 से अधिक ग्रामीण उत्पादों की बिक्री की जाएगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्योग विभाग को सभी जिला मुख्यालयों में सी-मार्ट स्थापित करने का निर्देश जारी किया था। राजधानी रायपुर में सी मार्ट शुरू होने के बाद बिलासपुर सहित अन्य जिलों में इसकी शुरूआत करने की तैयारी चल रही थी। नगर निगम ने सरकंडा स्थित CMHO ऑफिस के साथ ही राजेंद्र नगर में सी मार्ट बनाया गया है। सी-मार्ट तैयार होने के साथ महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से यहां उत्पादों की बिक्री शुरू कर दी है। लेकिन, अब तक इनका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *