छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS को महिला विरोधी बताया है। उन्होंने कहा- RSS में कोई महिला विंग ही नहीं होता। आज तक कोई महिला सरसंघचालक, सह कार्यवाहक ऐसे पदों पर नहीं पहुंची। इनकी तो मानसिकता ही महिला विरोधी है। ये बातें मुख्यमंत्री ने भानुप्रतापुपर के चुनावी दौरे पर रवाना हाेने से पहले, रायपुर में कही है। इधर नारायण चंदेल ने कहा कि, जल्दबाजी में आरक्षण बिल पेश किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हम तो जय सिया राम बोलते हैं। राहुल गांधी ने ठीक कहा है, RSS तो महिला विरोधी ही है, वहां महिलाएं कहां है! दरअसल ये कहकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी के एक बयान का समर्थन कर रहे थे। RSS को लेकर उन्होंने MP में जारी भारत यात्रा की सभा में कुछ बातें कही हैं।
भूपेश बघेल ने शनिवार को भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरक्षण विधेयर को चुनावी हथकंडा बताए जाने पर भाजपा को करारा जवाब दिया। उन्होने कहा- इस तरह की बातें भाजपा का मानसिक दिवालियापन है। एक उप चुनाव में इससे क्या फर्क पड़ जाएगा।
CM ने आगे कहा- ये तो पूरे प्रदेश की जनता का मामला है। चुनाव तो होते रहेंगे, ये जो कल हुआ मील का पत्त्थर है। किस प्रकार प्रदेश आगे बढ़ेगा इसका रोड मैप है। ये बताता है कि हम सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। वो हार रहे हैं बहुत बुरी तहर से इसलिए अपने फेस सेविंग के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। ताकि जब हार जाएंगे तो आलाकमान को बता सकें कि इस वजह से हम हारे, वैसे वो हार ही रहे हैं।