धान विक्रय में प्रदेश में दूसरे स्थान पर बालोद:

धान विक्रय में प्रदेश में दूसरे स्थान पर बालोद:

बालोद जिले में धान खरीदी की रफ्तार काफी तेजी से चल रही है। हर खरीदी केंद्रों में अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी किसान को समस्या नहीं हो, इसे लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। किसानों की सुविधा के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। पूरे राज्य में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाले की श्रेणी में बालोद जिला दूसरे स्थान पर है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि बालोद जिले में इस बार 140 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी हो रही है। सभी खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन टोकन के माध्यम से भी किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। लोगों को घर बैठे ही तो टोकन मिल रहा है। खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ जैसे हालात नहीं हैं, क्योंकि प्रशासन की अच्छी तैयारी के कारण क्रमवार बारी-बारी से सभी किसान अपने धान को कुशलतापूर्वक बेच पा रहे हैं।

कलेक्टर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में वर्तमान में स्थापित कुल 140 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 30 नवंबर 2022 तक 2 लाख 7 हजार 927 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *