मुख्यमंत्री सचिवालय (निवास) छत्तीसगढ़ शासन से ओएसडी मुख्यमंत्री चेतन बोरघरिया ने प्रोटोकाल जारी किया है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वो 10.20 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम में उतरेंगे और सोनकर समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेंगे। लगभग एक घंटा रुकने के बाद यहां वो हेलीकॉप्टर के द्वारा गरियाबंद जिला के छुरा विकासखंड जाएंगे। यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपने नेताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकास खंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दोपहर ढाई बाजे शामिल होंगे। इसके बाद यहां अलग-अलग कार्यक्रम में जाकर प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। यहां से शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां भी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करने के बाद रात वहीं विश्राम करेंगे।
