सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 62,834 पर बंद हुआ

सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 62,834 पर बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (5 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62,834 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है। वहीं निफ्टी 5 अंक बढ़कर 18,701 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 15 शेयरों में ही तेजी रही।अपोलो हॉस्पिटल, रिलायंस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, SBI लाइफ, BPCL, डॉ रेड्‌डी समेत निफ्टी के 23 शेयरों में गिरावट रही। वहीं हिंडाल्को, टाटा स्टील, UPL, कोल इंडिया, ONGC, NTPC, SBI, JSW स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड समेत निफ्टी के 27 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *