पन्ना में बाघ का शिकार; CM शिवराज ने बुलाई आपात बैठक

पन्ना में बाघ का शिकार; CM शिवराज ने बुलाई आपात बैठक

टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में अब टाइगर ही सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हैरान कर दिया है। जंगल में एक टाइगर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। आशंका है उसका शिकार किया गया। सीएम शिवराज सिंह ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों से जानकारी मांगी।

मामला पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल का है। जहां अज्ञात शिकारियों ने एक युवा बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया। इस घटना से वन अमले में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे गए। अफसरों ने बताया कि शायद यह पहला मौका है जब इस तरह बाघ की हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *