प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में दूसरे एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। पीएम मोदी 11 दिसंबर यानी कल गोवा के दौरे पर जाएंगे, जहां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज़ का उद्घाटन करेंगे। पीएम ने हमेशा देश में मजूबत कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।गोवा के मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला भी नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी। यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा। पहला एयरपोर्ट डाबोलिम में स्थित है। पहले फेज में हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 44 लाख यात्रियों की है। जबकि परियोजना के पूरी होने पर इसकी कुल क्षमता सालाना 1 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी।गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से अभी 15 डोमेस्टिक और 6 इंटरनेशनल लोकेशन्स के लिए कनेक्टिविटी है। जबकि मोपा एयरपोर्ट के जरिए 35 डोमेस्टिक और 18 इंटरनेशनल लोकेशन्स तक पहुंचा जा सकेगा।