‘भारत जोड़ो’ के बाद अब ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा पर कांग्रेस:प्रदेश के सभी जिलों में होगा अधिवेशन

‘भारत जोड़ो’ के बाद अब ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा पर कांग्रेस:प्रदेश के सभी जिलों में होगा अधिवेशन

“भारत जोड़ो पदयात्रा’ के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस चुनावी साल में फिर यात्रा की राह पर हैं। कांग्रेस ने 26 जनवरी से “हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसे भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली का आयोजन कर इस यात्रा का समापन प्रस्तावित है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे हैं।

देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी। छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी। इसके जरिये सामाजिक सौहार्द और देश की एकता अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *