सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस:इंग्लैंड को क्वाटर फाइनल में 2-1 से हराया

सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस:इंग्लैंड को क्वाटर फाइनल में 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शनिवार देर रात हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। जीत के साथ ही फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला मोरक्को से होगा। फ्रांस के लिए ऑरेलियन टचौमेनी ने 17वें और ओलिवर जीरूड ने 78वें मिनट में गोल दागा। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र गोल हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए किया।मैच का पहला गोल 17वें मिनट में आया। टीम के मिडफील्डर ऑरेलियन टचौमेनी ने यह गोल दागा। फ्रांस के एम्बाप्पे ने बॉक्स के बाहर से अपने साथी एंटोनी ग्रीजमैन को पास दिया। ग्रीजमैन ने पास लिया और बॉक्स की तरफ दौड़ते हुए ऑरेलियन टचौमेनी को बाॅल दी। टचौमेनी ने बॉक्स के बाहर से पावरफुल शॉट मारा और बॉल को नेट के अंदर पहुंचा दिया।

दोनो टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप
इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, काइल वाकर, ल्यूक शॉ, जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, डेक्कन राइस, जॉर्डन हेंडरसन, जूड बेलिंघम, हैरी केन, बुकायो साका, फिल फोडेन।
फ्रांस: ह्यूगो लोरिस, राफेल वरान, जूल्स कुंडे, दयात उपमेकानो, थियो हर्नांडीस, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, कीलियन एम्बाप्पे, ओस्मान डेम्बेले, एड्रियन रैबियोट, ओलिवर जिरूड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *