हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही अटल टनल पर सियासत:CM सुक्खू का आदेश, सोनिया की शिलान्यास पटि्टका लगाएं;

हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही अटल टनल पर सियासत:CM सुक्खू का आदेश, सोनिया की शिलान्यास पटि्टका लगाएं;

हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही अटल टनल पर सियासत शुरू हो गई है। CM सुक्खू ने पदभार संभालते ही शिलान्यास पटि्टका पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अटल टनल रोहतांग में 5 दिन के अंदर सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पटि्टका लगाने के आदेश दिए हैं।

विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग का शिलान्यास कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार ने शिलान्यास पट्टिका को हटा दिया था।लाहौल स्पीति से विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि 2 जून 2010 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धुंधी में रोहतांग टनल की आधारशिला रखी थी। जब 3 अक्टूबर 2020 को अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को वहां स्थापित नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *