टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर:

टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर:

टाटा ग्रुप जल्द ही देशभर में 100 छोटे एपल स्टोर्स खोलने की तैयारी में है।

इनफिनिटी रिटेल एप्पल का फ्रैंचाइजी पार्टनर बन जाएगा। कंपनी का मॉल और हाई-स्ट्रीट (मेन रोड़) जैसी जगहों पर 500-600 वर्ग फुट के 100 आउटलेट खोलने का प्लान है। ये एपल ऑथराइज्ड रिसेलर आउटलेट एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर से छोटे होंगे, जो आमतौर पर 1,000 वर्ग फुट से थोड़े बड़े होते हैं।

छोटे स्टोर ज्यादातर आईफोन, आईपैड और घड़ियां बेचेंगे, जबकि बड़े स्टोर में मैकबुक कंप्यूटर सहित पूरी ऐप्पल रेंज होगी। भारत में मौजूदा समय में लगभग 160 एपल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक रिटेल कंसलटेंट ने कहा कि टाटा ने पहले ही स्पेस के लिए प्रीमियम मॉल और हाई स्ट्रीट्स के साथ पहले ही चर्चा शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *