दिल्ली AIIMS सर्वर हैकिंग मामले में चीन की साजिश सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुष्टि की है कि AIIMS के सर्वर पर चीनी हैकर्स ने अटैक किया था। मंत्रालय के मुताबिक, AIIMS के 100 में से 5 सर्वर हैक किए गए थे, इन सभी का डेटा रिकवर कर लिया गया है। OPD का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
जांच अधिकारियों ने इसके पीछे चीन का हाथ होने की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि हैकिंग के दौरान AIIMS का पर्सनल डेटा भी लीक हुआ था। दिल्ली एम्स में 23 नवंबर को सर्वर हैक होने की वजह से डॉक्टर अपने ई-सर्वर पर लॉगिन नहीं कर पा रहे थे।पिछले मंगलवार को AIIMS दिल्ली का सर्वर हैक करने वालों ने 200 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। हैकर्स ने पेमेंट क्रिप्टोकरेंसी में करने के लिए कहा था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने किसी तरह की फिरौती मांगे जाने की बात से इनकार कर दिया था।