सेंसेक्स 144 अंक बढ़कर 62,677 पर बंद, निफ्टी 52 अंक चढ़ा;

सेंसेक्स 144 अंक बढ़कर 62,677 पर बंद, निफ्टी 52 अंक चढ़ा;

शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (14 दिसंबर) को तेजी रही। सेंसेक्स 144 अंकों की तेजी के साथ 62,677 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार तीसरे दिन यह तेजी आई है। वहीं निफ्टी 52 अंक बढ़कर 18,660 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 9 शेयरों में गिरावट रही।

हिंडाल्को, JSW स्टील, ONGC, UPL, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, SBI, NTPC, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 34 शेयरों में तेजी रही। वहीं नेस्ले इंडिया, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBI लाइफ, रिलायंस समेत निफ्टी के 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *