तवांग में सामान छोड़कर भागे थे चीनी सैनिक:झड़प वाली जगह से चाइनीज स्लीपिंग बैग मिले;

तवांग में सामान छोड़कर भागे थे चीनी सैनिक:झड़प वाली जगह से चाइनीज स्लीपिंग बैग मिले;

अरुणाचल के तवांग में झड़प के बाद चीनी सैनिकों भागे तो वे अपना कई सामान छोड़ गए। भारतीय सैनिकों ने झड़प वाली जगह से स्लीपिंग बैग और अन्य उपकरण बरामद किए। इसकी फोटो भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो स्लीपिंग बैग मिले हैं, वे ठंडे तापमान में खुले इलाकों में रहने में मदद करते हैं।

तवांग के यांग्त्से में 9 दिसंबर को 600 चीनी सैनिकों ने जैसे ही टेम्परेरी वॉल पर लगी तारबंदी को तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, मुस्तैद भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें खदेड़ दिया था।

इस बीच, वायुसेना LAC पर 15-16 दिसंबर को युद्धाभ्यास करेगी। इसमें राफेल, सुखोई समेत फ्रंटलाइन फाइटर जेट इसमें शामिल होंगे। ये 48 घंटे तक नॉर्थ ईस्ट के तेजपुर, जोरहाट, चाबुआ और हाशिमारा एयरबेस से उड़ान भरेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि ये युद्धाभ्यास पहले से ही तय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *