बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के तहत बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच शनाया के एक वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शनाया की मां और एक्ट्रेस महीप कपूर ने हालही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट फंक्शन की झलक शेयर की थी। इस वीडियो में संजय कपूर ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शनाया ने भी जमकर डांस किया और अपने डैडी को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आईं। लुक की बात करें तो अपने कजिन भाई की इंगेजमेंट पार्टी में उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोग बाप-बेटी के डांस की तारीफ कर रहें तो वहीं कुछ यूजर्स शनाया के इस ग्लैमरस अवतार पर फिदा हो गए हैं।
