तवांग झड़प के बाद पहली बार नॉर्थ-ईस्ट पहुंचे मोदी:बोले- विकास में रोड़ा बनने वालों को रेड कार्ड दिखाया;

तवांग झड़प के बाद पहली बार नॉर्थ-ईस्ट पहुंचे मोदी:बोले- विकास में रोड़ा बनने वालों को रेड कार्ड दिखाया;

तवांग पर चीन से झड़प के बाद नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ ईस्ट के दौरे पर मेघालय और त्रिपुरा पहुंचे। वे रविवार को मेघायल के शिलॉन्ग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पीएम मेघालय की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर पहुंचे थे। इसके बाद PM मोदी ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रोड शो भी किया। यहां पीएम ने अगरतला में 4350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में त्रिपुरा में बहुत तेजी से विकास हुआ है। आज त्रिपुरा को पहला डेंटल कॉलेज मिल गया है। इससे त्रिपुरा के युवाओं को अपने राज्य में रहकर ही डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *