अवतार 2 ने ध्वस्त किए बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स:सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया

अवतार 2 ने ध्वस्त किए बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स:सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया

अवतार ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब जो रिपोर्ट आ रही है उसके हिसाब से फिल्म ने दूसरे दिन करीब 45 करोड़ की कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

उम्मीद है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 130 से 140 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 2 हजार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की ट्रेड पंडितो से लेकर क्रिटिक्स तक तारीफ कर रहे हैं।अवतार ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का नेट कलेक्शन कुल 86 करोड़ हो गया है हालांकि दो दिनों के ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *