भगवा पर अब छत्तीसगढ़ के CM का बयान:भूपेश बघेल ने कहा- भगवा त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे

भगवा पर अब छत्तीसगढ़ के CM का बयान:भूपेश बघेल ने कहा- भगवा त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे

पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़े पहने जाने के विवाद पर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। आज उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे हैं। बताएं कि उन्होंने क्या त्याग किया है।

भिलाई में बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में बघेल ने कहा, ‘ये विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो ध्रुवीकरण कर रही है। कोई व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहन लेता है तो उससे कुछ हो नहीं जाता है। कार्यक्रम में कुछ लोग काले कपड़े पहन कर आए हैं तो क्या वो मुख्यमंत्री का विरोध करने आए हैं। कोई नीला कपड़ा पहना है तो क्या वे अंबेडकराइड हो गया है।’बघेल ने कहा कि साधु संत भगवा रंग का वस्त्र धारण करते हैं। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहनकर निकल रहे हैं। वो तो वसूली करने के लिए भगवा रंग पहन रहे हैं। रंग की ही बात है तो भाजपा बताए कि आज उनके सांसद और विधायक जो हीरो हैं वो हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं। अलग-अलग रंग का कपड़ा पहन रहे हैं। उनके बारे में उनकी क्या सोच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *