शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (20 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 103 अंक गिरकर 61,702 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 35 अंक बढ़कर 18,385 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 9 शेयरों में तेजी रही।