एक सप्ताह तक बंद रहेगा कुम्हारी ओवर ब्रिज:24 घंटे में सिर्फ 6 घंटे तक खुलेगा

एक सप्ताह तक बंद रहेगा कुम्हारी ओवर ब्रिज:24 घंटे में सिर्फ 6 घंटे तक खुलेगा

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर से भिलाई के बीच निर्माणाधीन कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह और शाम जाम के चलते 3-3 घंटे के लिए ब्रिज को खोला जाएगा। बाकी समय ब्रिज में क्रस बेरियर का निर्माण चलेगा।

यातायात डीएसपी भिलाई ने बताया कि कुम्हारी ओवर ब्रिज के रायपुर से भिलाई जाने वाले लेन के ब्रिज को लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे के लिए शुरू किया गया था। इस ब्रिज से हर दिन 50 हजार से अधिक हल्के वाहन निकल रहे थे।

ब्रिज का निर्माण करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और निर्माण एजेन्सी ने इसे कुछ समय के लिए छोड़कर बाकी समय बंद करने का निर्णय लिया है। निर्माण एजेंसी से मिली सूचना के मुताबिक 20 दिसंबर से एक सप्ताह के लिए ओवर ब्रिज में क्रस बेरियर निर्माण का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे अब रायपुर से भिलाई के लेन के लिए शुरू किए गए ब्रिज को बंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *