नितिन गडकरी के मंत्रालय के 358 प्रोजेक्ट समय से पीछे:रेलवे के 111

नितिन गडकरी के मंत्रालय के 358 प्रोजेक्ट समय से पीछे:रेलवे के 111

भारत में 756 सरकारी परियोजनाएं अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा 358 प्रोजेक्ट्स सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र के हैं। यह मंत्रालय नितिन गडकरी के हाथों में है। इसके अलावा रेलवे के 111, पेट्रोलियम क्षेत्र के 87 प्रोजेक्ट्स में निर्धारित समय से पीछे चल रहे हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग डिवीजन की नवंबर 2022 की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है।भारत में फिलहाल सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में 769 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, इनमें से 358 प्रोजेक्ट्स देरी से चल रहे हैं। वहीं, रेलवे की 173 परियोजनाओं में से 111 और पेट्रोलियम क्षेत्र की 154 में 87 परियोजनाएं समय से पीछे चल रही हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग डिवीजन केंद्रीय क्षेत्र में 150 करोड़ या उससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं की निगरानी करता है। यह डिपार्टमेंट स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंट मंत्रालय के अंदर आता है। इसकी रिपोर्ट में पता चला है कि मुनीराबाद-महबूबनगर रेल परियोजना सबसे ज्यादा देरी से चल रही है, इसमें 276 महीने की देरी हुई है।

वहीं, देरी के लिहाज से दूसरे स्थान पर उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल परियोजना है, जो तय समय से 247 महीने पीछे चल रही है। जबकि बेलापुर, सीवुड और अर्बन इलेक्ट्रिफाइड डबल लाइन देर से चल रही तीसरी परियोजना है। यह 228 महीनों की देरी से चल रही है। इस रिपोर्ट में 150 करोड़ या इससे अधिक लागत वाली 1521 परियोजनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *