साउथ सुपर स्टार कमल हासन ने एक बार फिर हिंदी पर विवादित बयान दिया है। कमल ने केरल से सांसद जॉन ब्रिटास का एक वीडियो री-ट्वीट करते हुए कहा कि दूसरी भाषा सीखना या उसे बोलना निजी पसंद है। हिंदी को दूसरों पर थोपना मूर्खता है। जो थोपा गया है उसका विरोध किया जाएगा।
कमल का यह ट्वीट तमिल में है। सांसद ब्रिटास ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हिंदी थोपने की आपकी नापाक मंशा इस देश को बर्बाद कर देगी। अगर सुंदर पिचाई IIT में हिंदी में परीक्षा देते तो क्या गूगल में टॉप पोस्ट पर होते?
कमल ने लिखा- “मातृभाषा हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। अन्य भाषाओं को सीखना और उनका इस्तेमाल करना व्यक्तिगत पसंद से होता है। यही पिछले 75 सालों से दक्षिण भारत का अधिकार रहा है। नॉर्थ ईस्ट में भी यही दिखाई देगाा। हिंदी का विकास करना और इसे दूसरों पर थोपना अज्ञानता है। जो लगाया गया है उसका विरोध किया जाएगा।”
कमल ने एक और ट्वीट में चेतावनी भरे अंदाज में कहा- “केरल में भी यही बात साफ नजर आती है। आधे भारत के लिए भी यही बात कही गई है। खबरदार, पोंगल आ रहा है। ओह! माफ करें, आपको समझने में आसानी हो इसके लिए ‘जागते रहो…।’