राजस्थान, MP समेत 6 राज्यों में सर्दी का अलर्ट:

राजस्थान, MP समेत 6 राज्यों में सर्दी का अलर्ट:

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चूरू में सोमवार सुबह तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से विजिबिलिटी भी बेहद कम रही। ट्रेन और रोड ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर देखा गया।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *