देश में कोरोना :म्यांमार और बैंकॉक के 15 नागरिक पॉजिटिव मिले;

देश में कोरोना :म्यांमार और बैंकॉक के 15 नागरिक पॉजिटिव मिले;

भारत में आए 15 विदेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार के गया एयरपोर्ट पर थाईलैंड के 9, म्यांमार के एक और इंग्लैंड के एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आए 4 विदेशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं।

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 2 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये दोनों भारतीय हैं। इनमें से एक 24 दिसंबर को दुबई से आया था, जबकि दूसरा मलेशिया के कुआलालंपुर से आया था।कोरोना पर केंद्र सरकार की सख्ती के बीच भारतीय एक्सपर्ट ने राहत भरी खबर दी है। सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के डायरेक्टर विनय के. नंदीकूरी ने कहा कि BF.7 वैरिएंट का असर भारत में ज्यादा नहीं होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक ज्यादातर भारतीयों के पास अब हाइब्रिड इम्यूनिटी है। उन्होंने वैक्सीनेशन के जरिए इम्यूनिटी हासिल कर ली है। हालांकि उन्होंने मास्क लगाने समेत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *