छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे। हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई, इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी। मुख्यमंत्री के साथ मंच पर विधायक आशीष छाबड़ा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी मौजूद रहे। भेंट-मुलाकात के दौरान किसान खेदू राम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी 25 एकड़ जमीन है। उन्हें धान बेचने का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया (रांका) में की कई घोषणाएं :-
1. ग्राम रांका-कठिया में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
2. ग्राम रांका-कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जायेगा।
3. चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।
4. ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
5. कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।
6. जेवरा-अर्जुनी-बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा और चौड़ीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।
7. रांका कठिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।