सेंसेक्स में 17 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 17 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार (28 दिसंबर) को फ्लैट रहा। सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 60,910 के स्तर पर और निफ्टी 9 अंक टूट कर 18,122 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में बढ़त और 18 शेयरों में गिरावट रही।अडाणी विल्मर के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा। 5% की तेजी के साथ यह 578 रुपए पर बंद हुआ। दरअसल कंपनी के 80 करोड़ शेयर का हैंड ट्रांसफर हुआ है। पेटीएम में भी शानदार तेजी रही। इसके शेयर 22.15 रुपए या 4.32% बढ़कर 535 रुपए पर बंद हुए।NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी फार्मा में देखने को मिली। ये 0.56% गिरकर बंद हुआ। मेटल, बैंक, आईटी में मामूली गिरावट रही। रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में तेजी दिखी। ये 0.49% और 0.66% बढ़कर बंद हुआ। FMCG और मीडिया भी चढ़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *