चीन समेत 6 देशों से आने वालों पर बढ़ेगी सख्ती

चीन समेत 6 देशों से आने वालों पर बढ़ेगी सख्ती

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर अगले हफ्ते से सख्ती बढ़ाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले पैसेंजर्स को एयर सुविधा फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले का निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है।

इधर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड की दो करोड़ डोज फ्री देने के कहा है। SII में सरकार और नियामक मामलों के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय को लेटर लिखा है। लेटर में उन्होंने 410 करोड़ रुपए की फ्री डोज देने की बात कही है।

कंपनी ने चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बीच यह फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टर प्रकाश कुमार ने लेटर के जरिए मंत्रालय से पूछा कि कोविशील्ड की डिलीवरी कैसे की जाए? बता दें कि SII वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत भारत में अब तक कोविशील्ड की 170 करोड़ से अधिक डोज दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *