जम्मू में 4 आतंकवादी ढेर:ट्रक में छिपकर आए, तलाशी के दौरान फायरिंग की

जम्मू में 4 आतंकवादी ढेर:ट्रक में छिपकर आए, तलाशी के दौरान फायरिंग की

जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकवादी ट्रक से कश्मीर की ओर जा रहे थे। हो सकता है 26 जनवरी या उसके आस-पास ये बड़ी साजिश को अंजाम देने जा रहे हों। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक को पकड़ा गया है, उसमें भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद हुआ है।पुलिस ने बताया कि सिधरा इलाके में ट्रक की संदिग्ध मूवमेंट हो रही थी। पुलिस ने बाईपास रोड पर इस ट्रक को रोका और ड्राइवर से पूछताछ की तो वह भाग गया। इसी दौरान ट्रक में बैठे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आतंकवादी आसपास के इलाकों में भागे। एक घर में 4 आतंकवादी छिप गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *