अमेरिका और कनाडा में आया बॉम्ब साइकलोन सदी के सबसे बड़े बर्फीले तूफानों में से एक माना जा रहा है। इसने वहां के लोगों के जीवन को तो अस्त-व्यस्त किया ही है साथ ही दुनिया के सबसे ऊंचे झरने नियग्रा फॉल्स को भी जमा दिया है।
सोशल मीडिया पर जमे हुए नियग्रा फॉल्स के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। नियाग्रा फॉल्स अमेरिका के न्यूयॉर्क और कनाडा के ओंटारियो बॉर्डर पर पड़ता है। यहां तापमान -52 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। अमेरिका के बर्फीले तूफान का सबसे ज्यादा असर न्यूयॉर्क में ही दिखा है। जहां अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।