राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल:CM बघेल बोले- केंद्र ने जानबूझकर सुरक्षा में लापरवाही बरती, ये दुर्भाग्यजनक है;

राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल:CM बघेल बोले- केंद्र ने जानबूझकर सुरक्षा में लापरवाही बरती, ये दुर्भाग्यजनक है;

राहुल गांधी की सुरक्षा में जानबूझकर चूक का आरोप कांग्रेस लगा रही है। इस मामले में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बयान दिया। रायपुर से नवागढ़ रवाना होने के पहले हैलीपैड पर उन्होंने मीडिया से बात की। इसके साथ राज्यपाल की ओर आरक्षण विधेयक रोकने पर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राहुल गांधी की सुरक्षा में ढिलाई बरती गई है। जब भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली प्रवेश किया तो उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए। वहां अफरा-तफरी की परिस्थिति बनी, ये दुर्भाग्यजनक है और चिंता का विषय भी है।CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया है कि, राहुल गांधी खुद अपनी सुरक्षा काे हल्के में लेते हैं, प्रोटोकॉल्स तोड़ते हैं। कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है। कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इसके अगले ही दिन गुरुवार को CRPF ने इस पर जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *