सेंसेक्स 327 अंक बढ़कर 61,167 पर बंद

सेंसेक्स 327 अंक बढ़कर 61,167 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में साल 2023 के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (2 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 327 अंक बढ़कर 61,167 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 92 अंक की तेजी के साथ 18,197 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। वहीं 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।टाटा स्टील, हिंडाल्को, ONGC, टाटा मोटर्स, ICICI बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक समेत निफ्टी-50 के 31 शेयरों में तेजी रही। डिविस लैब, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर, टेक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल समेत निफ्टी के 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *