सेंसेक्स 304 अंक गिरकर 60,353 पर बंद, निफ्टी भी 51 अंक फिसला

सेंसेक्स 304 अंक गिरकर 60,353 पर बंद, निफ्टी भी 51 अंक फिसला

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (5 जनवरी) को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 304 अंक गिरकर 60,353 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंक की गिरावट के साथ 17,992 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 14 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

इससे पहले कल भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 4 जनवरी को सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 60,657 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 189 अंक की गिरावट के साथ 18,042 के स्तर पर आ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *