छत्तीसगढ़ में आज से 5-G सेवा:रायपुर,और दुर्ग-भिलाई में पहले शुरू होगी

छत्तीसगढ़ में आज से 5-G सेवा:रायपुर,और दुर्ग-भिलाई में पहले शुरू होगी

छत्तीसगढ़ में शनिवार को इंटरनेट की 5-G सेवा लांच होने जा रही है। यह सेवा रिलायंस जिओ लेकर आ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी ही देर में इस सेवा को औपचारिक तौर पर लांच करने वाले हैं। पहले चरण में यह सेवा रायपुर, और दुर्ग-भिलाई में दी जा रही है।

कंपनी ने अक्टूबर 2022 में देश में 5-G इंटरनेट सेवा शुरू की थी। मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर में इसे दिसम्बर में लांच किया गया। इस बीच छत्तीसगढ़ में उपकरणों का अपग्रेडेशन जारी रहा। अब इसको आधिकारिक तौर पर लांच किया जा रहा है। राज्य में इस समय दो करोड़ 50 लाख मोबाइल यूजर हैं। उनमें से सबसे अधिक संख्या रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में ही है। टेलीकॉम अफसरों का कहना है, 5-G फाइबर एक केबल आधारित सेवा है, जो पहले से शहर में हैं। इससे घर पर एक सीमित रेंज में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी ऑपरेट कर सकते हैं। मगर, जैसे ही आप इस रेंज के बार निकलेंगे नेटवर्क चला जाता है। यहीं पर टॉवर आधारित नेटवर्क की जरुरत पड़ती है। यही सेवा आज से शुरू हो जाएगी। रायपुर में पिछले दो महीने से इसके आधारभूत ढांचे पर काम चल रहा था।छत्तीसगढ़ में 5-G सुविधा शुरू होने के बाद भी 3-G और 4-G सुविधाओं पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। सभी निजी कंपनियां 4-G सेवा जारी रखने वाली हैं। सरकारी कंपनी बीएसएनएल 3-G सेवा देर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *