अमित शाह ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग:

अमित शाह ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग:

मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार सुबह वे परिवार के साथ अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर हो रहे काइट फेस्टिवल में कार्यकर्ताओं के साथ जमकर पतंगें भी उड़ाईं। पतंगबाजी के अलावा वे आज अहमदाबाद के कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।अमित शाह हर साल मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं के घर जाकर पतंग उड़ाते हैं। इस साल भी वे कार्यकर्ताओं के साथ ही पतंग महोत्सव का लुत्फ उठाया। पहले वेजलपुर विधानसभा क्षेत्र और वंदे मातरम सिटी के बाद शाम को कलोल में भी कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी करते नजर आएंगे। वहीं, रविवार को गृहमंत्री गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बोदी अदाराज गांव में सहकारिता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *