भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (17 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 562 अंक बढ़कर 60,655 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 158 अंकों की तेजी के साथ 18,053 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी रही। वहीं 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।