जर्मनी के गांव लुएत्जेरथ को बचाने के लिए क्लाइमेट एक्टिविस्ट और यहां को लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मंगलवार को स्वीडिश क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग भी यहां लोगों का समर्थन करने पहुंची, जहां जर्मन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थनबर्ग ने दर्जनों लोगों के साथ जर्मनी के पश्चिमी शहर कोलोन और डसेलडोर्फ में राज्य सरकार की इमारत के पास विरोध किया। दरअसल, कोयला खदान के विस्तार के लिए रास्ता बनाया जा रहा है और इसके लिए जर्मनी के लुएत्जेरथ गांव को नष्ट करने की योजना बनाई जा रही है।