छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित लामनी पार्क में प्रदेश का पहला पक्षी विहार बनाया गया है। इस काम के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि, यहां पक्षियों की कुल 30 प्रजातियों को रखा जाएगा। इनमें देसी और विदेशी दोनों बर्ड्स शामिल हैं। फिलहाल 300 बर्ड्स को लाकर रखा गया है। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस ओअक्षी विहार का उद्घाटन करेंगे।
दरअसल, लामनी जैव विविधता पार्क के संचालक और फॉरेस्ट रेंजर देवेंद्र वर्मा ने बताया कि, पिछले करीब 3 सालों से शहर के इस पार्क में पक्षी विहार बनाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में यहां हिरण और हंस को रखा गया। अब देसी-विदेशी नस्ल के रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जाएगा। इस पार्क में सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि, पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल बेंगलुरु से 300 पक्षियों को यहां लाया गया है।